Top News

प्रेरणा ज्ञानोत्सव आयोजन कर प्रेरक बालक ,बालिका व अभिभावकों को सम्मानितकिया गया

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:राज्य परियोजना महानिदेशक विजय किरण आनंद एवं जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के सहनिर्देशन  में , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदनाराम इकबाल यादव के कुशल नेतृत्व में  ब्लॉक संसाधन केंद्र भाग्यनगर पर  प्रेरणाज्ञानोत्सव व शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत,एस डी एम  रमेशचंद्र यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवम खंड शिक्षा अधिकारी  राजेश सिंह  एवं एसआरजी  अलका यादव ए.आर.पी.  आलोक  ,संदीप कुमार , पूनम,, शिवेंद्र,एवम मनोल राठौर के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम  बेसिक शिक्षा अधिकारी  द्वारा मिशन  प्रेरणा के तहत चल रहे ज्ञानोत्सव में आये सभी शिक्षकों ,अभिभावकों एवम प्रेरक बालक बालिकाओं को प्रेरणा स्त्रोत बताया गया।इन्होंने मिशन प्रेरणा टीम एस आर जी ,ए आर पी,शिक्षक संकुल एवम अन्य सभी का आभार व्यक्त किया।जल्द ही औरैया जनपद को प्रेरक जनपद बनाने में अपना भरपूर योगदान देने का संकल्प लिया।
 राज्यमंत्री  ने अपने उद्बोधन में सभी को बहुत बधाइयाँ दी एवम पूरे प्रदेश को औरैया जनपद से प्रेरणा लेने के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया।खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी को अच्छे कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
एस आर जी अलका यादव ने शिक्षकों को ऑनलाइन अवकाश लेने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया,एवम सभी ए आर पी ने बारी बारी से कायाकल्प एवं मानव संपदा के रीड एलॉन्ग एप् एवं दीक्षा एप के प्रयोग के बारे में बताया गया। ए आर पी मनोज द्वारा लिंग संवेदीकरण पर चर्चा की गई। ए.आर.पी. शिवेंद्रकुमार  द्वारा कक्षा में प्रिंट रिच मटेरियल कैसा होना चाहिए इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आलोक जी द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन एवं कार्यों के बारे में चर्चा की गई,संदीप द्वारा प्रेरक बालक बालिकाओं को बधाइयाँ दी गईं।कार्यक्रम के अनुरूप ब्लॉक के 5 प्रेरक बालक एवं 5 प्रेरक बालिकाओं को एवम उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم