Top News

उपचार के शुरू में ही ड्रग रजिस्टेंस की जांच क्षय रोगियों के लिए वरदान - मुख्य चिकित्सा अधिकारी

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
इटावा:मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ. एन एस तोमर ने कहा कि उपचार के प्रारंभ में ही ड्रग रजिस्टेंस की जांच क्षय रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ऐसे में क्षय रोगी उपचार शुरू होने से पहले ही ड्रग रजिस्टेंस की जांच करा लें, इससे सटीक इलाज होगा। मरीज भी जल्दी ठीक हो जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि वर्ष 2025 तक देश टीबी रोग मुक्त हो जाए। इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा समय समय पर टीबी रोगी खोजी अभियान चलाया जाता है। जटिलता की स्थिति में क्षय रोगियों को अच्छी गुणवत्ता वाली जटिल क्षय रोग की मंहगी दवाएं निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है।मरीज का सटीक इलाज करके जल्द से जल्द ठीक करने के लिए ड्रग रेजिस्टेंस की जांच जरूरी है। इस जांच से बैक्टीरिया की दवाओं के प्रति प्रतिरोध का पता चल जाता है, जिससे उसे वह दवाएं दी जाती हैं जो कारगर हों और मरीज आसानी से ठीक हो जाए।
898 रोगियों की हुई ड्रग रजिस्टेंस की जांचवैभव त्रिपाठी डाटा एंट्री ऑपरेटर (टीबीअस्पताल)  ने बताया कि पहली जनवरी 2021 से 15 मार्च 2021 तक जिले में कुल 898मरीजों के ड्रग रजिस्टेंस की जांच की गयी। जिसमें से 715 पब्लिक सेक्टर और 183 निजी चिकित्सकों से उपचार ले रहे रोगियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। सीवी नेट मशीन के द्वारा 756 संदिग्ध  रोगियों की जांच की गई जिसमें 29 रोगी एमडीआर पाए गए। अब इन मरीजों को जांच रिपोर्ट के आधार पर एमडीआर की दवा उपलब्ध करायी गयी है।इस जांच से यह भी पता चल जाता है कि मरीज सामान्य क्षय रोग से ग्रसित है अथवा जटिल क्षय रोग से। सामान्य क्षय रोग की स्थिति में प्रथम पंक्ति की दवाएं व जटिल क्षय रोग (एम डी आर/एक्स डी आर)की स्थिति में दूसरी पंक्ति की दवाएं बिल्कुल निशुल्क प्रदान की जाती है। पहली पंक्ति के क्षय रोगी की दवा छह माह की होती है जबकि दूसरी पंक्ति अर्थात एमडीआर की दवा दो साल तक चलती है। समय से एमडीआर का पता चल जाए तो नौ महीने में भी वह ठीक हो सकता है।
उपलब्ध है ड्रग रजिस्टेंस की जांच के लिए सीबीनॉट/ट्रू नाट मशीन
जिला समन्वयक कंचन तिवारी ने बताया कि जिले 5 ट्रूनेट मशीनों द्वारा भरथना,बसरेहर ,जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी रोगियों की जांच की जा रही है ।और जिला अस्पताल में कल से  ट्रूनेट  मशीन  टीबी रोगियों की जांच की जाएगी इसके आदेश आ गए। सैफई मेडिकल कॉलेज मैं अभी   ट्रूनेट  मशीन से कोविड-की जांच होती रहेगी ।जनपद में सीबी नेट मशीन भी हैं, एक मशीन टीबी अस्पताल और एक मशीन सैफई मेडिकल कॉलेज में टीबी मरीजों की जांच करती है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم