उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
लखनऊ:उत्तर प्रदेश शासन ने सतीश गणेश को बनारस और असीम अरुण को कानपुर का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया है। इसके साथ ही कई जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। अमित पाठक गाजियाबाद के नए डीआईजी/एसएसपी होंगे।
कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद देर रात तक नए पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की तैनाती को लेकर मंथन चलता रहा। सूत्रों के अनुसार कानपुर में एक एडीजी रैंक का पुलिस कमिश्नर, दो आईजी या डीआईजी रैंक के अफसर, और 8 एसपी रैंक के अफसर की तैनाती किए जाने की चर्चा थी। वहीं वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में एडीजी के अलावा डीआईजी स्तर के दो अपर पुलिस आयुक्त और 6-7 पुलिस उपायुक्त (एसपी रैंक) के तैनात करने को लेकर मंथन चल रहा था।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know