उत्तरप्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:जनपद के बेला थाना क्षेत्र में अवारा जानवर के बचाव में अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में कार गिर गई।।
बेला थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि विगत शाम सात बजे टीगोर टाटा यूपी 79 आर 4968 याकूबपुर से बेला आ रही थी तभी आवारा जानवर के बचाव हेतु टिगोर टाटा अनियंत्रित होकर खड्डे में गिर गई बेला कानपुर मार्ग माखन पुरवा के सामने खड्डे में गिरी गाड़ी पर 4 युवक सवार थे,इनमें अंकित पुत्र दया प्रकाश दुबे उम्र 22 निवासी बेला, धर्मेंद्र पुत्र शिवराज ज्योतिषी व वीरू पुत्र रामेश्वर दयाल बेला तथा प्रवेश पत्र शिवपाल शामिल थे, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पप्पू सिंह, उप निरीक्षक संजीव कुमार, विक्रांत चौधरी, अक्षय कुमार दुबे आदि ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला गंभीर हालत में ले जाते समय अंकित पुत्र दया प्रकाश दुबे निवासी बेला थाना बेला जनपद औरैया की मृत्यु हो गई जब कि वीरू पुत्र रामेश्वर, धर्मेंद्र पुत्र शिवराज जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा से चिकित्सकों ने कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रिफर कर दिया थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया अंकित के भाई अक्षय कुमार दुबे पुत्र दया प्रकाश दुबे निवासी बेला थाना बेला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है,शव को जिला अस्पताल औरैया पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरकर भेजा गया है अंकित की अभी कोरोना काल में शादी हुई थी परिजनों का रो रो कर के बुरा हाल है इस दुखद घटना को देखते हुए लोगों ने अपने परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त किए हैं अंकित सीएचसी कबरई महोबा में 108 नंबर गाड़ी पर एम टी था,अंकित की मौत पर ग्राम बेला में शोक की लहर दौड़ गयी,अंकित की मौत की सूचना पाकर एके सिंह ,एसके शुक्ला,रामप्रकाश शुक्ला,पप्पू दुवे,आदित्य दुवे,जेके सिंह,दीपू यादव,घनश्याम सिंह,एस के शुक्ला आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know