उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
दिबियापुर:पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र नाथ सिंह के कुशल निर्देशन में थाना दिबियापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना दिबियापुर के अन्तर्गत ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे फाटक की ओर मन्दिर के पास से हिस्ट्रीशीटर दिलीप उर्फ दीपक पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी मुहल्ला शास्त्रीनगर कस्बा व थाना दिबियापुर जनपद औरैया को एक अवैध देशी तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा । गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त के विरुद्ध थाना दिबियापुर ,फफूंद सहित रेलवे व अन्य जनपदों में संगीन मामले दर्ज है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 मुकेश कुमार,.हे0कां0 रंजीत कुमार , कां0 मनोज कुमार है ।
औरैया के दिबियापुर पुलिस ने एक अवैध देशी तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा
NAVANIT
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know