उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:खानपुर चौराहे को आज नया नाम मिल गया है।नए नामकरण के बाद औरैया शहरवासियों में खुशी की लहर फैल गयी है,क्योंकि नया नाम ऐतिहासिक मंदिर देवकली के नाम से रखा गया है।औरैया डीएम सुनील कुमार वर्मा ने इस चौराहे का प्रचलित नाम बदलकर देवकली चौराहा कर दिया है। देवकली चौराहे के नामकरण पर श्री देवकली मां मंगलाकाली गोवंश संवर्धन/ संरक्षण ट्रस्ट द्वारा बोर्ड लगया गया जिस बोर्ड का उद्घाटन जिलाधिकारी सुनील वर्मा ने किया ।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, सदर विधायक रमेश दिवाकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष, नगर पालिकाध्यक्ष गायत्री देवी लल्ला शर्मा, जितेंद्र भदौरिया एडवोकेट, विमल दुबे, उमेश सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका माल्यार्पण, स्वागत करते हुए हर हर महादेव का जयघोष भी किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know