उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
फफूंद(औरैया):थाना क्षेत्र के ग्राम कनौती में एक युवक ने आपसी कहा सुनी में अपनी पत्नी को डंडे तथा तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।थाना क्षेत्र के ग्राम कनौती निवासी तनु दुबे पत्नी कुलदीप दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम वह घर पर थी तभी उसके पति घर आये और उसको गाली देते हुए डंडे से मारपीट करने लगे। विरोध करने पर पति ने तमंचे की बट मार कर उसे घायल कर दिया । लड़ाई की आवाज सुनकर ससुर व गांव के अन्य लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि उसका पति अक्सर उसे लाइसेंसी राइफल से मारने की धमकी देता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिये भेज दिया है वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know