उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(दिबियापुर):विकासखंड भाग्यनगर थाना दिबियापुर क्षेत्र के बूढ़ादाना रजवहा में दबंग लोगों ने जगह- जगह पर बंधा लगाकर पानी को अवरुद्ध कर दिया। जिसके चलते टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसी को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है , क्योंकि वह अपनी फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इस आशय की जानकारी एक्सईएन सिंचाई विभाग को दी गई है। विकासखंड भाग्यनगर क्षेत्र के बूढ़ादाना रजवहा में ग्राम वैसुंधरा से लेकर ककोर तक दबंगों ने रजवहा के अंदर अपने-अपने खेतों के सामने रजवहा में पाइप आदि डाल रखे हैं।इसके अलावा रजवहा में वैसुंधरा से लेकर ककोर तक 7 किलोमीटर की दूरी के अंतर्गत सीमेंट की बोरियों में मिट्टी आदि डालकर बंधा लगा दिए हैं। जिससे रजवहा का पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे किसान लोग अपनी- अपनी फसल की सिंचाई करने से मेहरूम हैं। बंधा लगाने से क्षेत्रीय ग्राम ऊमरसाना , सौधेमऊ , बूढ़ादाना , चपौली , नया पुरवा , अमृतपुर , बिरिया , हरि का पुरवा एवं ककोर के अलावा भियांपुर आदि ग्रामों की किसान आक्रोशित हैं। रजवहा में बंधा लगाये जाने की जानकारी ग्रामीणों ने एक्शियन सिंचाई विभाग दिबियापुर को दी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know