Top News

30 वर्षीय युवक ने अपने सूने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(दिबियापुर):कस्बा के रामकृष्ण नगर के एक घर के इकलौते चिराग 30 वर्षीय युवक ने अपने सूने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर उसके पिता मौके पर पहुँच गए और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर नमूने भरे बाद में शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक पर काफी कर्जा था और कर्जदार उससे तगादा कर रहे थे ।सोमवार को कस्बा के रामकृष्ण नगर निवासी विजय उर्फ लल्ला पुत्र महेश कुमार शर्मा ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखा में झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसकी पत्नी ने फोन पर उसके पिता व मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी । जानकारी होने पर पिता घर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी । इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए और मामले की जानकारी करने लगे। वहीं मृतक के पिता व मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्हें म्रतक की भाभी ने फोन पर जानकारी दी थी कि विजय का फोन नहीं उठ रहा है।घर जाकर देख लो जिसके बाद उसके पिता घर पर पहुंचे थे उन्होंने पुलिस को सूचना दी उनका पुत्र शराब का आदी था और उस पर कर्जा था उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह देर रात ही बैंगलोर से वापस लौटा था वहां वह प्राइवेट नौकरी कर रहा था।मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم