Top News

कानपुर के हैलट अस्पताल में रात को ही पोष्टमार्टम के बाद तड़के सुबह शव को परिजन गाँव ले आये शव आते ही कोहराम मच गया

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(फफूंद):शनिवार की शाम फफूंद थाना क्षेत्र के गाँव बरौआ निवासी तेज सिंह कुशवाहा औरैया से अपनी ज्वैलर्स की दूकान बन्द करके बाइक से गाँव वापिस लौट रहा था साथ में उसके दोनों पुत्र भी थे शाम साढे छः बजे वह फफूंद औरैया मार्ग पर स्थित अज़लापुर मोड़ से अपने गाँव के लिए मुड़ा पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने आगे बाइक लगाकर पिता और पुत्रों को गिरा दिया और लगभग दस लाख रूपये कीमत के जेवरातों से भरा थैला लूटने के बाद गोली मार दी । परिजन तथा ग्रामीण घायल को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने गम्भीर रूप से हालत को देखते हुए उसे कानपुर रिफर कर दिया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानपुर के हैलट अस्पताल में रात को ही पोष्टमार्टम के बाद तड़के सुबह शव को परिजन गाँव ले आये शव आते ही कोहराम मच गया। आस पास के ग्रामीण भी बरौआ आ गए और शव को गांव की सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे । मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने परिजनो की मांग सुनने के बाद उन्हें समझाने बुझाने के बाद रविवार दोपेहर को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।मृतक के बड़े पुत्र अभय कुशवाहा पन्द्रह वर्ष तथा छोटा पुत्र अनुज तेरह वर्ष जो घटना के समय साथ में थे बड़े पुत्र अभय ने बताया क़ि शनिवार की शाम को पिता अपनी ज्वैलर्स की दूकान बन्दकर बाइक से गाँव जा रहे थे । हम दोनों भाई बाइक पर पीछे बैठे थे शाम लगभग साढे छः बजे औरैया फफूँद रोड से अजलापुर मोड़ से मुड़कर गाँव की और चले औरैया फफूँद रोड से लगभग डेढ किलोमीटर एव गाँव से लगभग सौ मीटर पहले पीछे से एक लाल रंग की बाइक पर तीन बदमाश जो अपने चेहरों पर काले रंग का नकाब पहने थे पिता की बाइक के आगे बाइक लगाकर हम लोगों को गिरा दिया तथा हम लोगों से कहा कि भाग जाओ नहीं तो गोली मार देंगे । बदमाशों ने जेवारातों से भरा थैला पिता से छीनकर बाद में उनके गोली मार दी।हम दोनों भाई भागकर एक सरसों के खेत में छिप गए गाँव की ओर से आ रहे एक राहगीर को भी बदमाशों ने भगा दिया तथा औरैया की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को भी बदमाशों ने भगा दिया । पिता को गोली मारने के बाद बदमाश औरैया रोड की ओर भाग गए थैले में लगभग दस लाख रूपये कीमत के जेवरात थे।बदमाशों के भागने के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठी हो गयी परिजन भी घटना स्थल पर आ गए आनन फानन में घायल पिता को औरैया पचास सैया अस्पताल ले गए गम्भीर हालत को देखकर डॉक्टरों ने कानपुर रिफर कर दिया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।कानपुर के हैलट अस्पताल में शव का पोष्टमार्टम हुआ रविवार तड़के परिजन शव को लेकर गाँव आ गए शव आते ही कोहराम मच गया।परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर हंगामा शुरू कर दिया । सूचना पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान , अपर पुलिस अधीक्षक शिशु पाल , उपजिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र यादव , सीओ सिटी सुरेंद्र यादव , सीओ अजीतमल कमलेश नरायण पाण्डेय मौके पर पहुंच गये और लोगों को समझाने बुझाने लगे । मृतक के परिजन मौके पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग करते हुये कह रहे थे कि उन्हें सुरक्षा दी जाये तथा उनके परिवार को सरकारी नौकरी भी दी जाये । कई घण्टे के बाद उच्चाधिकारियों ने समझा बुझाकर रविवार की दोपेहर मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया गया। म्रतक के पिता विसम्भर दयाल ने थाने में अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

क्षेत्रीय गाँवो से हजारो की संख्या में ग्रामीण पहुंचे बरौआ गाँव

शव आने की खबर फैलते ही आस पास गावो से हजारों की संख्या में ग्रामीण इकठ्ठे हो गए जिनमे पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश था परिजन भी गुस्से में थे।ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की परिजन भी गुस्से से भरे थे।

घटना के दो घण्टे बाद पुलिस पहुंची डॉक्टरों से भी दिखी नाराजी

मृतक की पत्नी सुनीता कुमारी एवम् पुत्र अभय कुमार ने रोते हुए बताया कि घटना के बाद 112 नम्बर पर कॉल की थी जो रिसीव नही हुई घटना स्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा थी लेकिन पुलिस नही पहुंची एम्बुलेंस सूचना के बाद भी नही आई घायल पति को औरैया सरकारी अस्पताल ले गए घटना के दो घण्टे बाद पुलिस अस्पताल पहुंची।अस्पताल में डॉक्टरों का भी रवैया सही नही था तलाशने के बाद ही डॉक्टर आये।

गाँव एवं क्षेत्र में रविवार तड़के से दोपेहर तक रहा अफरा तफरी का माहोल

गाँव एवं क्षेत्र में रविवार तड़के से ही भय और दहशत तथा पुलिस के विरुद्ध आक्रोश का माहोल था।फफूँद के अलावा कई थानो की पुलिस भी गाँव पहुंच गयी थी तथा शव का अंतिम संस्कार करवाने के लिए परिजनों से कह रही थी गांवा वाले तथा क्षेत्रीय ग्रामीण भड़क गए तथा पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।माहोल बिगड़ता देख उच्चाधिकारी भी मोके पर पहुंच गए।

लिखित आस्वासन देने पर अड़े ग्रामीण

अधिकारियों के सामने ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी की मांगो पर लिखित देने की मांग पर अड़ गए किसी तरह अधिकारियों के समजाने पर मामला बना परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियाँ है

मृतक तेज सिंह कुशवाहा के दो पुत्र अभय पन्द्रह वर्ष और अनुज तेरह वर्ष तथा बेटी दीक्षा कुशवाहा उन्नीस वर्ष व प्रिंसी कुशवाहा सोलह वर्ष है।पुत्र और पुत्रियाँ का रो रो कर बुरा हाल था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم