Top News

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2021) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सीटेट 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपने सीटेट एडमिट कार्ड 2021ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट 2021 परीक्षा देश भरे में फले 135 शहरों में 31 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीटेट परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर आए, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर अपना सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक Download Admit Card Link 1 Download Admit Card Link 2 Download Admit Card Link 3 सीटेट एडमिट कार्ड 2021: ऐसे करें डाउनलोड चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध उस लिंक पर क्लिक करें जो सीटेट एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड बारे में बताता है। चरण 3. स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, उसमें उम्मीदवार अपना सीटेट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। चरण 4. आपका सीटेट एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर दिख जाएगा। चरण 5. उम्मीदवार सीटेट एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم