उत्तर प्रदेश न्यूज21 गौतम बुध नगर मनोज तोमर ब्यूरो चीफ
गौतमबुद्धनगर ग्रेटर नोएडा :-सर्दी बढ़ने के कारण असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए बीटा - एक की महिलाओं और महिला शक्ति सामाजिक समिति ने ग्रेटर नोएडा के चाई - वी में आज 100 से अधिक कंबल वितरित किये ।शहर की महिलायें मिल कर सर्दी के मौसम में असहाय लोगों की मदद के लिए क्षेत्र में अलग अलग जगह जाकर कंबल और गर्म कपड़े वितरित कर रही है और साथ ही सभी शहर बासियों से अपील करते है कि जरूरतमंदो की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए । इस मुहिम में साधना सिन्हा ,अंजू पुंडीर सचिव महिला शक्ति सामाजिक समिति ,मनीषा शर्मा , कविता जादौन ,नीति श्रीवास्तव ,सुमन चौधरी ,सुधा चौहान , विध्या , अतिया , प्रियंका उपाध्याय ,निशा चौहान आदि रहे!
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know