उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
सहार:आज दिनांक 19/01/2021 दिन मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय अबाबर विकासखण्ड-सहार(औरैया)
में प्र. अ. निशा के नेतृत्व में ARP सुबोध कुमार व संकुल शिक्षक अरुण पांडेय द्वारा शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठीआयोजित की गई तथा बैठक उपरांत बच्चों को निशुल्क जूते बांटे गए।बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई---
(1) आधारशिला, ध्यानाकर्षण एवं शिक्षण संग्रह हस्तपुस्तिकाएँ सभी शिक्षकों के पास उपलब्धता एवं इससे सम्बंदित videos का अवलोकन एवं pedagogical practices लागू करना।
(2) SAT-2 परीक्षा का रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को वितरण
(3) शिक्षकों से शिक्षक डायरी पर विस्तृत चर्चा एवं प्रयोग हेतु प्रेरित करना
(4) सक्रिय पुस्तकालय विकसित करने के लिए सहयोग करना
(5) दिव्यांग बच्चों को सामर्थ्य प्रोग्राम के अंतर्गत पंजीकरण
(6) सभी ऑउट ऑफ स्कूल बच्चों का शारदा पोर्टल पर नामांकन
(7) कक्षा 1, 2 व 3 के बच्चों के लिए सहज पुस्तिका वितरण।
(8) ई-पाठशाला (फेज-2) का आउटरीच बढ़ाने के लिए शिक्षक, अभिभावक, प्रधान, SMC से सदस्य, बच्चों इत्यादि से बातचीत करना।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know