दहेज हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
रिपोर्ट सौरभ त्यागी
कुठौंद जालौन
कुठौंद थाना पुलिस क्राइम फ्री जालौन मुहिम में सबसे तेज है आए दिन मुजरिम को पकड़कर उन्हें जेल भेजकर क्राइम फ्री मुहिम को आगे बढ़ा रही है जिसके चलते आज थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में कुठौंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।
बीते कुछ दिन पूर्व कुठौंद थाना क्षेत्र के पीपरी नौरेजपुर से एक मामला सामने आया था जिसमें महिला द्वारा आग लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी मायके पक्ष ने तहरीर देते हुए कुठौंद थाना पुलिस को बताया था की हमारी बहन आकांक्षा पत्नी अंशू उर्फ देवेंद्र मिश्रा पुत्री रमाकांत उर्फ मुन्ना पांडे उम्र लगभग 26 वर्ष को ससुरालजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते रहते थे और अपने मायके से ₹200000 मंगवाने को कहते थे। मांग पूरी ना होने पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर मार देने के संबंध में बादी शुभम कुमार पांडे पुत्र रमाकांत पांडे निवासी रतनपुर कॉलोनी पनकी कानपुर नगर द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिसमें अभियुक्त अंशू उर्फ देवेंद्र ( पति)पुत्र राम अवतार मिश्रा , रामअवतार मिश्रा (ससुर) पुत्र मन्नीलाल शास्त्री श्रीमती रुकमणी देवी(सास) पत्नी राम अवतार मिश्रा, संतोष(देवर) पुत्र रामअवतार मिश्रा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर दहेज उत्पीड़न के अंतर्गत कार्रवाई जारी की है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक सतेंद्र द्विवेदी, महिला कांस्टेबल अनन्या शर्मा, कांस्टेबल आलोक ,कांस्टेबल आशीष, ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know