Top News

त्योहारों को देखते हुए मिठाई की दुकानों के भरे जा रहे है सैंपल

छापा मारकर टीम ने आधा दर्जन दुकानों में भरे सैंपल
 ब्यूरो चीफ सौरभ त्यागी

त्यौहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों ने उठाया कदम।

कालपी (जालौन)
वुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम के द्वारा कालपी बाज़ार में छापेमारी करके आधा दर्जन खोवा एवं खाद्य सामग्रियों के सैंपल भरकर परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेज दिए है।अफसरों की दस्तक की खबर मिलते ही मिलावटखोर कारो वारियों में हड़कंप मच गया तथा अपनी अपनी दुकानों के शटर गिराकर रफूचक्कर हो गए।


पूर्वाह १० बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह,कालपी तहसील के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार की विभागीय टीम ने टरनन गंज बाज़ार स्थित खोया मंडी में छापा मारकर कारो बारियो अजय कुमार, कुलधीर यादव,वीरू यादव तथा कल्लू पाल की दुकानों में खोवा की दुकानों के नमूने भर लिए।अभियान को गति शीलता देते हुए टीम ने बाज़ार में घूम घूम कर सुरेन्द्र कुमार निवासी कागज़ीपुरा की दुकान में शक्कर के बने खिलौने तथा पट्टी का निरीक्षण करके सैंपल भर लिया। इसी प्रकार शाहिद पुत्र अब्दुल माजिद निवासी राम चबूतरा का गुड़ से बनी पट्टी का नमूना भरने की कार्यवाही की।ज्ञात हो त्यौहारों के अवसर पर मिलावट खोर लोग सक्रिय हो जाते है।इसी को मद्देनजर रखकर ज़िला प्रशासन के निर्देश पर कार्यवाही अमल में लाई गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने