औरैया।* थाना फफूंँद क्षेत्र के ग्राम महातेपुर निवासी शिवांशु शुक्ला पुत्र अरविंद शुक्ला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गत 21 अक्टूबर 2020 की रात करीब 8 बजे वह गांँव में ही था। उसी समय ओमजी तिवारी पुत्र राजीव , अंकित पुत्र अखिलेश पांडे निवासी गण ग्राम महातेपुर थाना फफूंँद व अंकुर पांडे पुत्र राम किशोर पांडे निवासी ग्राम पन्हर कोतवाली औरैया , अंकित त्रिपाठी पुत्र अज्ञात निवासी लखुना आ गये , और उसके साथ गाली- गलौज करने लगे। जब उसने गालियां देने का विरोध किया , उसी समय उन लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। थाना पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
औरैया में एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल*
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know