जिला कार्यालय में होगी समाजवादी पार्टी की बैठक

सपा की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर 7 को
रिपोर्ट-सौरभ त्यागी
उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक 7 नवंबर दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय इकलासपुरा रोड़ पर होगी। उक्त बात की जानकारी देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता वेदप्रकाश यादव ने बताया कि 7 नवम्बर को 12 बजे मासिक बैठक आहूत की जायेगी।
बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के अलावा किसानों की सिंचाई बुआई एवं अन्ना जानवरों से हो रहा फसलों का नुकसान आदि पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव करेंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं विधानसभा प्रभारियों, ब्लाक अध्यक्षों, शहर अध्यक्षों के सिंह फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होने की अपील है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने