Top News

एनटीपीसी का स्थापना दिवस मनाया गया।

ब्यूरो चीफ -मनोज तोमर /उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21

दादरी :एनटीपीसी लिमिटेड के स्थापना दिवस के अवसर पर नेशनल कैपिटल पावर स्टेशन, दादरी में प्रशासनिक भवन परिसर में एक समारोह का आयोजन 07 नवम्बर, 2020 को किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि  सी शिवकुमार, समूह महाप्रबंधक दादरी द्वारा एनटीपीसी ध्वज फहरा कर  किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने एनटीपीसी गीत का गायन किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में 
शिवकुमार ने उपस्थित कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान  शिवकुमार ने विद्युत क्षेत्र में एनटीपीसी के बहुमूल्य योगदान का उल्लेख करते हुए एनटीपीसी दादरी विद्युत स्टेशन की विशिष्ट एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उपस्थित अतिथियों एवं ऑनलाइन जुडे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए  शिवकुमार ने एनटीपीसी दादरी में चल रहें
नये इनिशियेटिव जैसे एफजीडी सहित विद्युत उत्पादन के साथ एनटीपीसी दादरी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा तथा अपने कारपोरेट सामाजिक दायित्व गतिविधियों का उल्लेख भी किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक गैस पी के उपाध्याय, महाप्रबंधक थर्मल देबाशीष दास, महाप्रबंधक प्रचालन बी के चटटोपाध्याय, महाप्रबंधक एफएम   के मोहन्ती, डा. बी सी चतुर्वेदी, वरिष्ठ कमाण्डेंट सीआईएसएफ  निर्विकार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।इस अवसर पर  शिवकुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थापना दिवस के अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड,  गुरदीप सिंह, के संबोधन का वीडियों कास्ट देखा। कार्यक्रम का संचालन कोविड-19 के प्रॉटोकाल को ध्यान में रखते हुए किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए विभिन्न पुरस्कार जैसे पावर एक्सल पुरस्कार, एम्प्लोयी ऑफ़ द ईयर पुरस्कार, डिपार्टमेंटल एम्प्लोयी ऑफ़ द ईयर पुरस्कार एवं मानवीयता पुरस्कार  आदि की घोषणा कर पुरस्कार  प्रदान भी किये गए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने