Top News

भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21

छिबरामऊ (कन्नौज):रामलीला कमेटी की ओर से भगवान भोलेनाथ की बरात धूमधाम से निकाली गई। शिव बरात देखने को मुख्य मार्ग पर महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के सौरिख तिराहे से शुरू हुई शिव बरात में देवी देवताओं के मनोहारी रूपों में सजे कलाकारों की झांकियां साथ चल रही थीं। बीच में भगवान भोलेनाथ व नंदी की सवारी चल रही थी। बरात में शामिल कलाकारों ने प्रस्तुत नृत्य व नाटक से नगर का वातावरण शिवमय हो गया था। नगर के लोगों ने जगह-जगह बरात को रोककर भगवान शंकर की आरती उतारकर स्वागत किया। मुख्य बाजार होते हुए बरात देर शाम रामलीला मैदान पहुंची।
द्वाराचार के बाद आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोले का मां पार्वती के साथ विवाह संपन्न करावाया। रामलीला मैदान हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। इससे पहले रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवकीनंदन मिश्रा, महामंत्री विजय चैहान, संरक्षक मनोज दुबे ने भगवान शंकर की आरती उतारी। इस मौके पर आशू दीक्षित वंदेमातरम्, अमोल दीक्षित, नीरज यादव, रिंकू दीक्षित, टीटू अग्निहोत्री, प्रशांतानंद महारा, कुबेर दुबे, सनी अग्निहोत्री व प्रेममुरारी दुबे सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने