राज त्रिपाठी कानपुर देहात रसूलाबाद
*मिशन शक्ति के तहत थाने में खुला महिला हेल्प डेस्क,नगर के अधिशाषी अधिकारी संजय पटेल ने कहा मिशन शक्ति अभियान सरकार का सराहनीय कदम*
रसूलाबाद कानपुर देहात:सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के तहत थाना रसूलाबाद में पुलिस महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई जिसका परगना अधिकारी अंजू वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया । एक महिला जागरूकता रैली भी नगर में निकाली गई ।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामविलास त्रिपाठी ने मिशन शक्ति पर बोलते हुए कहा कि पूरे नवरात्र भर मिशन शक्ति अभियान सरकार द्वारा चला कर महिलाओं व बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना है साथ ही उन्हें आत्म रक्षार्थ के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों से अवगत करा कर स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।उन्होंने कहा कि अभी भी जागरूकता के अभाव में बालिकाएं महिलाएं अक्सर घटनाओं की शिकार हो जाती हैं इसलिए सरकार ने अब हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की है जहां महिला अधिकारी उनकी समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करेंगी ।उन्होंने सरकार के इस कार्यक्रम की जमकर सराहना की ।उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने कहा कि नारी के सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी की है सरकार ने इसी लिए
अभियान चलाया है आज भी हमारी महिलाएं अपनी बात कहने में ही हिचकती है इसीलिए सरकार ने महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति को जोर-शोर से चला कर महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा स्वालम्बन की भावना जगाने के लिए यह जागरूकता अभियान चलाकर रैलियां निकाल कर जागरूक कर रही है।उन्होंने कहा कि आशा बहुये व आंगनबाड़ी कार्यकत्री सभी की जिम्मेदारी है कि सभी हेल्पलाइन नंबरों को नोट कर गांव-गांव जाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागृत कर उन्हें उनके अधिकार बताए उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान होना चाहिए नारी पुरुष एक गाड़ी के दो पहिए हैं दोनों लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाएं तभी यह मिशन शक्तिशाली
होगा ।पुलिस उपाधीक्षक राम शरण सिंह ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं के प्रति घटित होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है । महिलाओं व नाबालिग बालिकाओं के साथ अपराध अत्यंत ही निंदनीय है ।इस प्रकार की घटित होने वाले अपराधों के कारण महिला वर्ग अपने को असुरक्षित महसूस करती है । सरकार व शासन इसीलिए ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए शक्ति मिशन अभियान के तहत थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की है जहां महिलाओं और बालिकाओं की शिकायत महिला अधिकारी सुनकर उनका तत्काल निराकरण कराने का प्रयास करेगी ।

उन्होंने कहा कि अब निश्चित महिलाएं बालिकाएं जागृत होंगी और वह भयमुक्त वातावरण में अपने को सुरक्षित महसूस करेंगी।उन्होंने महिलाओं की बात पुरुष करता था लेकिन अब धीरे-धीरे बहुत बदलाव हुआ है आज बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे हैं फिर भी अपने को सुरक्षित रखने के लिए हर बालिका व महिला के पास हेल्प लाइन नंबर होने चाहिए । कोतवाल शशि भूषण मिश्रा ने कहा कि बच्चों को घर में अकेला छोड़ किसी भी रिश्तेदार सगे संबंधी का बच्चों की सुरक्षा को लेकर कतई भरोसा ना करें जहां तक हो सके बच्चों को अपने साथ रखें ।
*उन्होंने बालिकाओं महिलाओं से हेल्पलाइन नंबर व्हाट्सएप नंबर 7570000100 व एस एम एस नम्बर 7233 000100 जरूर अपने पास रखने तथा बच्चों को भी देने की अपील की है* ।
अधिशाषी अधिकारी संजय पटेल ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान से आज समाज में परिवर्तन देखने को मिल रहा है । सरकार का यह एक सराहनीय कदम है जिसकी प्रशंसा हो रही है । इसके बाद परगनाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक राम शरण सिंह व कोतवाल शशि भूषण मिश्रा के नेतृत्व में जागरूकता रैली ने नगर में भ्रमण कर नारी शक्ति का अहसास कराया ।
इस मौके पर महिला हेल्प डेस्क प्रभारी पुलिस सबइंस्पेक्टर मोना शाक्या अर्चना यादव वरिष्ठ उप निरीक्षक सुखबीर सिंह सब इंस्पेक्टर हासिक खान महेंद्र सिंह संजीव कुमार इकबाल अहमद राजीव कुमार उमेश शर्मा सिपाहियों आशीष पाल आदित्य सोनी भूपेंद्र सिंह विशेष पाल सहित आशा बहुयो में उर्मिला तिवारी गुड्डी शाक्या अनुपमा सपना अर्चना दीक्षित कुशमा गुप्ता कल्पना मुन्नी देवी मनोरमा गुड्डी निर्मला पाल ज्योति लक्ष्मी माया देवी व वनस्टाप सेंटर की कीर्ति गुप्ता सहित डीपीआरओ व आंगनवाड़ी कार्य कर्ति मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know