Top News

भले ही कोरोना का कहर जारी है लेकिन अब कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई पड़ रही

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21

औरैया:भले ही कोरोना का कहर जारी है लेकिन अब कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई पड़ रही है। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। बीते कई दिनों से कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सितंबर माह में संक्रमण की गति तेज थी जो कि अक्टूबर माह में संक्रमण और मृतकों की संख्या में कमी आई है।जिले में कोरोना संक्रमित अभी भी नए मामले
मिल रहे हैं लेकिन इस माह संक्रमण की गति धीमी हो गई हैं। इस माह संक्रमित कम, स्वस्थ अधिक हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग खुद को बेहतर साबित करनें में जुटा है। इस माह 15 अक्टूबर तक 282 नए मामले सामने आए, 358 ठीक हुए हैं और तीन लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं सितंबर माह में एक से 15 सितंबर के बीच 563 मामले मिले थे जिसमें 408 ठीक हुए और 17 लोगों की मृत्यु हो गई थी।सक्रिय केसों की संख्या में भी आ रही कमीकोरोना के नए मामलों के बीच अच्छी खबर यह है कि कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या लगातार कम हो रही है। इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या घटकर 243 रह गई है। बीते कई दिनों के आंकड़ों में मरीजों की संख्या घट गई है। एक से 15 सितंबर तक

कुल संक्रमित: 563

कुल ठीक हुए मरीज: 408

कुल मृतकों की संख्या: 17 एक से 15 अक्टूबर तक

कुल संक्रमित: 282

कुल ठीक हुए मरीज: 358

कुल मृतकों की संख्या: 03

---------------------
अक्टूबर माह में संक्रमितों की संख्या कम हुई है ठीक होने वाले मरीज अधिक हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को ट्रेस कर जांच की जा रही हैं। रैपिड रिस्पांस टीम क्षेत्र में दौड़ रहीं है। गंभीर मरीजों को चिह्नित किया जा रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने