रावण बध प्रदर्शन पर ब्राह्मण महासंघ ने उठाए सवाल
दशहरे के दिन डाक्टर अभिनंदन करेंगे उपवास
फोटो परिचय ।प्रेस वार्ता करते डॉ अभिनन्दन त्रिपाठी
दिबियापुर । दशहरा भगवान राम की जीत व नारी सुरक्षा का दिन है। जिसे हम सभी धूमधाम से मनाते है। लेकिन रावण वध व उसका प्रदर्शन एक विचारणीय विषय है ।राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने इस पर सवाल उठाए हैं। वही दशहरे के दिन उपवास करने की भी घोषणा की है।
बुधवार को राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय सलाहकार डाक्टर अभिनन्दन त्रिपाठी ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर बताया कि नवरात्रि के अवसर पर स्त्री अत्याचार ,अपराध ,बलात्कार आदि घटनाओ को दृष्टिगत रखते हुए महिला समाज व ब्राह्मण समाज रक्षार्थ 9 दिवसीय उपवास रखा है । । दशहरा भगवान श्री रामचंद्र जी की जीत व नारी सुरक्षा का पर्व है जिसे हम सब लोग धूमधाम से मनाने का समर्थन करते है । अपितु रावण वध का प्रदर्शन कहां तक उचित है। यह एक विचारणीय प्रश्न है । वही ब्राह्मण समाज के लोगों की हो रही हत्याओ को देखते हुए दशहरे वाले दिन भी हम पूर्ण उपवास का निर्णय लेते है । डाक्टर अभिनन्दन ने कहा कि यह सरकार हमारी है और हम सरकार के है ,कुछ घटनाओं को लेकर कुछ लोग राजनैतिक रोटियां सेक कर माहौल खराब करने का काम कर रहे है ।जिस पर धयान करना अत्यंत आवश्यक है । हमारा उद्देश्य अपने समाज के कल्याण के लिए कामना करने का है । डॉ अभिनंदन ने कहा कि मुझे व न मेरे परिवार से कोई चुनाव लड़ेगा । मेरा उद्देशय अपने समाज के लिए संघर्ष करना है न कि चुनाव लड़ना।प्रेस वार्ता में महेश पाण्डेय , अरुण पांडेय , राघवेंद्र शुक्ला मयंक चौबे ,सुनील दुबे ,श्रवण दुबे ,बीनू पण्डित ,आशीष तिवारी ,सत्य प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे ।।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know