Top News

युवती को सूनसान इलाके में ले जाकर खेत में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)

कन्नौज:बाजार से घर जा रही युवती को बाइक सवार युवकों ने झांसा देकर अपने साथ बिठा लिया। युवती को सूनसान इलाके में ले जाकर खेत में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती को बदहवासी हालत में छोड़कर आरोपित भाग गए। घर पहुंचकर युवती ने स्वजन को जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है। शनिवार को देर रात कस्बे के एक मोहल्ले निवासी 18 वर्षीय युवती बाजार से वापस घर जा रही थी। सब्जी मंडी गहरा तालाब के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और दी। कहकर रोक लिया। दोनों ने युवती को विश्वास में ले उसके घर तक छोडऩे की बात कही। उनके झांसे में आई युवती उनका मंतव्य नहीं समझ पाई और बाइक पर बैठ गई। आरोपित बाइक लेकर रजबहा किनारे सूनसान इलाके में ले गए। अंधेरे में खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।आरोपित युवती को बदहवासी हालात में छोड़कर भाग निकले। युवती ने घर पहुंचकर स्वजनों को जानकारी दी। इसके बाद यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पीडि़त के घर जाकर पुलिस ने पूछताछ की। देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल सरोज ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم