लालू भदौरिया उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA) कानपुर देहात
कानपुर देहात:रूरा के लक्ष्मी हत्याकांड मामले में मंगलवार को विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी गहोलिया गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। वहीं लौटते समय एक बार फिर आरोपित पक्ष की दर्जनों महिलाएं सड़क पर बैठ गईं और गलत फंसाने का आरोप लगाया। विधायक ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। भाजपा विधायक व पूर्व सांसद ने दिवंगत किशोरी के पिता ओम प्रकाश व मां से घटनाक्रम के बारे में जाना और दुख व्यक्त करते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई के लिए कटिबद्ध है। उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और जब भी कोई समस्या हो तो वह उनके पास आ सकते हैं। उधर, पीड़ित परिवार से मिलकर लौटते समय आरोपित पक्ष की तरफ से इकट्ठा हुई 50 से अधिक महिलाओं ने गलत फंसाए जाने की बात कहते हुए इंसाफ किए जाने की मांग की। उन्होंने गहनता से छानबीन कराने का आश्वासन दिया तब महिलाएं रास्ते से हटीं। इस मौके पर संजय दुबे, बबली तिवारी, अजय कुमार मौजूद रहे।अभी तक जांच में सुराग नहीं पुलिस जांच में अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस हत्यारोपित दो लोगों के जेल जाने की बात कह कर अन्य बिदुओं पर पड़ताल की बात कह रही है। ग्रामीणों व स्वजनों से भी पूछताछ में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। अभी तक जमीन की रंजिश में ही घटना होने की बात मानकर पुलिस जांच कर रही है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, नामजद दो आरोपित जेल जा चुके हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know