गोलीकांड के फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए संदिग्धों को उठाया
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
औरैया : शहर के सदर बाजार में जान से मारने की नियत से युवक पर किए गए फायर के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी तीन आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उन तक पहुंचने के लिए दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है। वहीं उनके स्वजनों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाए हैं।शहर के गोविदनगर निवासी विशाल सिंह पुत्र गोविद सिंह को 26 सितंबर को बाइक सवारों ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद एक युवक ने जान से मारने की नियत से विशाल के पेट में गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल युवक को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। इस मामले में विशाल के पिता ने राजा वर्मा, निरंजन वर्मा, कन्हैया वर्मा व डैनी दिवाकर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने मुख्य आरोपित निरंजन वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन अभी तक तीन आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ ने बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know