Top News

अपराधियों पर कुठौंद पुलिस की सख्ती,एक शराब में दूसरा फ़रार गिरफ़्तार

अपराधियों पर कुठौंद पुलिस की सख्ती,एक शराब में दूसरा फ़रार गिरफ़्तार

रिपोर्ट महेन्द्र सिंह जालौन

जालौन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे क्राइम फ्री जालौन की मुहिम को कुठौंद थाना पुलिस साकार करती नजर आ रही है आज कुठौंद थाना पुलिस को दो सफलताएं लगी पहली सफलता हदरुख चौकी को मिली।
आज थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी के आदेश अनुसार हदरुख चौकी प्रभारी गोकुल सिंह कॉन्स्टेबल रंजीत सिंह कॉन्स्टेबल अनिकेत पांडे को मुखबिर की सटीक सूचना पर 23 क्वार्टर सहित मदारीपुर के युवक को गिरफ्तार कर लिया है । बताया जा रहा है कि पंचम पुत्र छोटेलाल धोबी निवासी ग्राम मदारीपुर प्लास्टिक के थैले में 23 क्वार्टर लेकर पुरानी शराब की बनी हुई दुकानों के पीछे खेतों की ओर जा रहा था जिसे हदरुख पुलिस ने गिरफ्तार कर  कार्रवाई की है।
 वहीं दूसरी अहम सफलता कुठौंद थाना पुलिस के उप निरीक्षक सत्येंद्र द्ववेदी कांस्टेबल कृष्ण गोपाल कांस्टेबल सुनील कुमार को लगी 04/10/20 को कुठौंद थाना अंतर्गत ग्राम दौलतपुर में श्रीमती बंदना पत्नी बहुमत सिंह उर्फ बंटे पुत्र राम तीरथ निवासी दौलतपुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी बादी वीरेंद्र सिंह पुत्र तुला राम निवासी चौकी ने बहुमत सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी इसके आधार पर कुठौंद थाना पुलिस ने फरार चल रहे अपराधी बहुमत सिंह पुत्र राम तीरथ को दौलतपुर से बाहर खेतों में से पकड़ लिया है और अग्रिम कार्रवाई की है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم