Top News

लूट मामले में फरार चल रहे लुटेरे पर 25 हजार का ईनाम घोषित

अजय राजपूत उत्तर प्रदेश न्यूज21

दिबियापुर (औरैया):पोर्टल के पत्रकार प्रशांत दोहरे को 25 जुलाई को कार समेत अगवा करने के बाद कार व मोबाइल लूटने के मामले में फरार लुटेरे पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इस मामले में लूटी गई कार इटावा में मिली थी और अगस्त में कार को टैक्सी के रूप में चलाने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था।
प्रशांत दोहरे 25 जुलाई की शाम एनटीपीसी केनाल रोड पर अपनी कार में थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनसे औरैया जाने का रास्ता पूछा। कार का शीशा नीचा करने पर तीनों लुटेरों ने प्रशांत को अपने कब्जे में ले लिया।

बाद में प्रशांत को कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के गांव रायपुर में छोड़कर कार, मोबाइल एवं नकदी लेकर भाग गए थे। 7 अगस्त को कार इटावा में लावारिस हालत में मिली थी। बाद में मिले सुराग के बाद दो भाइयों रोहित उर्फ मोंटी पुत्र वीरेंद्र सिंह एवं राहुल पुत्र वीरेंद्र निवासी महेरा फाटक अड्डा श्यामलाल थाना फ्रेंडस कालोनी इटावा को टैक्सी के बेचने के लिए कार अपने पास रखने एवं टैक्सी के रूप में कार चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ के अनुसार फरार आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ बर्री पुत्र अशोक सिंह निवासी जरौलिया पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم