Top News

इस दिन रिलीज होगा बॉबी देओल की वेबसीरीज का दूसरा पार्ट, आज हो गई घोषणा

उत्तर प्रदेश न्यूज21

नई दिल्ली:बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल स्टार वेब सीरीज 'आश्रम' का दूसरा पार्ट आने वाला है। हाल ही में रिलीज हुई 'आश्रम' ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और व्यूवरशिप के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। पहले पार्ट की सफलता के बाद अब प्रकाश झा ने दूसरे एडिशन का भी ऐलान कर दिया है। अब कंफर्म हो गया है कि दूसरा सीजन भी जल्द आने वाला है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी है। तरण आदर्श ने ट्वीट
कर बताया, '11 नवंबर से स्ट्रीमिंग होने वाली है। प्रकाश झा ने आश्रम वेबसीरीज के दूसरे सीजन की घोषणा की है। इसका नाम होगा 'आश्रम चैप्टर2: द डार्कसाइड।' बता दें कि इसकी स्ट्रीमिंग भी मैक्स प्लेयर पर की जाएगी और दिवाली से पहले इसकी स्ट्रीमिंग कर दी जाएगी। अभी तक इसके एपिसोड को लेकर कोई

जानकारी शेयर नहीं की गई है। बता दें कि प्रकाश झा के निर्देशन में बनी एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज़ 'आश्रम' में बॉबी देओल, बाबा निराला काशीपुर वाले के किरदार में नज़र आए। यह वेब सीरीज 8 एपिसोड की है, जिसे काफी पसंद किया गया। हालांकि, इसके बावजूद कहानी पूरी नहीं हो सकी और पहले पार्ट में सिर्फ भूमिका बनाकर छोड़ दिया गया है। अब दूसरे पार्ट में इसके आगे की कहानी दिखाई जाएगी। पहले वाला सीजन 28 अगस्त को रिलीज हुआ था।
 कैसी है कहानी

पहले सीजन के लिए कहा गया था कि दो हफ़्तों में सीरीज़ को 200 मिलियन यानि 20 करोड़ से अधिक बार स्ट्रीम किया जा चुका था, यानी लगभग इतने लोग इस सीरीज़ को देख चुके थे। आश्रम की कहानी एक ढोंगी बाबा निराला के आश्रम के इर्द-गिर्द घूमती है। बाबा के भक्तों की एक विशाल फौज है, जो उन पर आंख बंद करके भरोसा करती है। बॉबी बाबा के रोल में हैं। दर्शन कुमार ने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है, जो बाबा के आश्रम में निकले नरकंकालों और शवों की घटना की जांच कर रहा है। 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने