Top News

अवैध अतिक्रमण हटवाती राजस्व विभाग की टीम,वेशकीमती भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुर:नगर में कांशीराम कालौनी  के पास मौजूद उमरी ग्राम पंचायत की वेशकीमती  सरकारी भूमि से आज बुधवार को अतिक्रमण हटवाया गया।गाटा संख्या-2457 रकवा 0.0930 है0 पर ग्राम सभा उमरी में आवास आवंटन किया गया था।जिस आवंटन में आठ आवासीय पट्टे किये गए थे।जिसमें तीन आवास पात्र पाए गए थे। और पाँच पट्टो को निरस्त कर दिया गया था।लेकिन बीते दिनों कुछ दंबग लोगों ने जबरन अतिक्रमण करते हुये यहाँ  पर पक्का निर्माण करना शुरु कर दिया था। इसी दौरान क्षेत्रीय लेखपाल अवकाश होने पर उनके स्थान पर प्रभारी लेखपाल जयप्रताप सिहं द्वारा चार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बीते 10/10/2020 को थाना दिवस में थाना पुलिस को शिकायत करते हुये अवैध कब्जों को रोकने की माँग की थी।वहीं थाना पुलिस की अनदेखी पर अन्य स्थानीय लोगों द्वारा भी सरकारी भूमि को कबजाने की होड़ लग गयी।वहीं बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर रमेश यादव के पास जब लोगों की शिकायतें पहुंची तो उन्होने राजस्व निरीक्षक दिबियापुर शिव सिहं यादव तथा राजस्व लेखपाल अभिनय राजपूत ,अवनीश कुमार,जय प्रताप सिंह तथा थानाप्रभारी रामसहाय पटेल को कब्जा रुकवाने को कहा।दोपहर बाद राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची जिसने अवैध कब्जों को जसीबी की मदद से ढहा दिया गया तथा अतिक्रमणकारियों को सूचीवद्ध करते हुये उच्चाधिकारियों को  सूचना भेजी गई। अतिक्रमण हटाये जाने पर लोगो मे भय व्याप्त हो गया है।

इनसेट------
वही ग्राम  पंचायत उमरी के खजुवैया को जाने वाले रास्ते पर ज्ञान सिंह पुत्र मन्नीलाल निवासी खजुवैया द्वारा चबूतरा सीढ़ी बनाकर अवैध निर्माण कर लिया गया था।जिसे भी राजस्व टीम व पुलिस के सहयोग से हटवा दिया गया।



Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने