नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21
कन्नौज/छिबरामऊ:पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की गुरुवार को जयंती मनाई गई। संगठनों ने उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सपाइयों ने अस्पताल में मरीजों को फट बांटने के साथ पौधरोपण भी किया। सपा नेता इंद्रेश यादव, अंशू पाल ने मेडिकल कालेज में लगी डॉक्टर कलाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सपा नेता राजेश पाल, नाजिम खान, कश्मीर पाल और पवन पाल ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटने के बाद हुमैरा इंटर कालेज में पौधरोपण किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता दोहरे ने आवास पर पौधरोपण किया।
आईटीआई और छिबरामऊ के एम चिश्ती पब्लिक एकेडमी में प्रबंधक मो. जाहिद चिश्ती, मो. अजहरुददीन, मो. शाहिद, मयंक कुमार, शिवना खान, नेहा, आकांक्षा मिसाइलमैन को याद किया।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know