नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया: धान खरीद हेतु किसानों के लिए की गई व्यवस्था को परखने के लिए डीएम अभिषेक सिंह ने सदर तहसील के साला एवं दौलतपुर गांव का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अजय सिंह, उमेश, महेंद्र सिंह, सुल्तान सिंह, माधव सिंह, सत्यवान, राजेश कुमार आदि किसानों से बातचीत कर धान खरीद के बारे में जानकारी की।किसानों से कहा कि वह धान को सरकारी सेंटर पर ही बेचे बाकी जगह धान बेचने पर उन्हें 30 फीदस दाम कम
मिलेगा। उन्होंने सब किसानों को आश्वासन दिया कि सभी को 72 घंटे के अंदर पैसा मिल जाएगा। साथ ही उन्होंने लेखपाल से कहा कि जो धान के किसान उनके पंजीकरण कराएं और उन्हें टोकन उपलब्ध कराएं। वह टोकन के अनुसार क्रय केंद्र पर आएंगे और धान विक्रय करेगें। दौलतपुर स्थित पीसीएफ क्रय केंद्र पर नमी मापक यंत्र, बारदाना, कांटा आदि सभी संतोषजनक पाया गया। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारी सत्यवीर सिंह से कहा कि वह आने वाले किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं उनके बैठने के लिए छाया की व्यवस्था अवश्य कराएं। किसी भी किसान को बेवजह इंतजार ना कराया जाए। टोकन के अनुसार सभी का धान खरीदा जाए। किसी भी किसान को न्यूनतम समर्थन 1868 रूपये से कम मूल्य नहीं दिया जाए। गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know