Top News

*पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर हमला करने वाले हमलावर 21 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर*

अजितप्रतापसिंह लालू भदौरिया उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)

कंचौसी औरैया:16 सितंबर को पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह व उनके पुत्र ब्रम्हदेव मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहे थे रास्ते मे ही दिव्यांग विद्यालय की ओर जाने वाली रास्ते पर पुलिया पर पहले से ही घात लगाकर बैठे हमलावरों ने कई राउंड ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसाई थी।किसी तरह पिता पुत्र अपनी जान बचाकर निकले थे ।थाना पुलिस द्वारा 307 मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।पुलिस ने उसी रात हमलावरों को पकड़ने के लिए उनके घरो में दविश भी दी थी।लेकिन 21  दिन व्यतीत होने के बाद भी हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर है। जबकि तीन लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में केवल एक ही हमलावर को पुलिस 21 में गिरफ्तार कर पाई है ।हमला करने के बाद हमलावर अपनी कार पुलिया के पास छोड़कर भागने में सफल रहे थे।कार के अंदर दो मोबाइल भी बरामद किए गए थे।उधर पूर्व ब्लॉक प्रमुख व उनका परिवार इस घटना को लेकर काफी दहशत में है।उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ गया था।उन्होंने बताया कि अगर हमलावर नही पकड़े गए तो कहीं मेरी हत्या न कर दी जाए।पूरा परिवार उस दिन से घर  से बाहर नही निकला है।उन्होंने पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है।उस ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत खाये पूरा परिवार भयग्रस्त है।इस संबध मे कंचौसी  चौकी इंचार्ज रामप्रकाश  ने बताया कि लगातार दविश दी जा रही है।शीघ्र ही सफलता मिलेगी ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم