ड्रेस पाकर खिले छात्रों के चेहरे
औरैया : सहार ब्लॉक के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पुरवा खगन में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष श्री ब्रजबिहारी की अध्यक्षता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित करते हुए उन्हें लगन से शिक्षा ग्रहण करने को कहा। प्राथमिक विद्यालय कई बच्चों को ड्रेस दिया।
इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल चुने गए पुरवा खगन में आने वाले दिक्कतों को दूर करने का वादा भी किया। इस मौके पर यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम में ए आर पी गण विनय कुमार, मुकेश कुमार दिवाकर ,सुबोध कुमार, विश्वनाथ यादव एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लाल प्रबल प्रताप सिंह, ब्लॉक मंत्री महेश शर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अमित पाल, अशोक कुमार वर्मा प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सबलपुर, पूजा वर्मा सहायक अध्यापक नराही, मंजू पाल इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय पुरवा दानशाह व यूटा जिला अध्यक्ष ओम जी पोरवाल सहित सभी आगंतुकों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल पाल व सहायक अध्यापक रामानंद (एआरपी) ने सभी आगंतुकों को डायरी व पेन देकर सम्मानित किया,अन्त में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know