दिबियापुर में एक एक तेजरफ्तार ऑटो की चपेट में आने से महिला की मौत हुई
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया। जनपद के दिबियापुर में एक एक तेजरफ्तार ऑटो की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, जबकि ऑटो के पलट जाने से चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिबियापुर कस्बे में अक्सर भीख मांगने वाली 45 वर्षीय अज्ञात महिला
आज शाम करीब सात बजे दिबियापुर-औरैया मार्ग पर सेहुद मंदिर के पास सड़क पार कर रही थी, उसी समय दिबियापुर से औरैया की ओर जा रहे ऑटो की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि महिला को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ऑटो भी पलट गया जिससे उसमें सवार चालक समेत दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है, जबकि महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के बारे में थाना दिबियापुर के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने महिला के बारे में बताया कि जानकारी हुई है कि वह अक्सर दिबियापुर में भीख माँगते दिखती थी, लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know