Top News

हाईवे किनारे खड़े थे ट्रक चालक व वाहन धुलाई सेंटर संचालक, तभी काल बनकर आई कार ने ली जान

हाईवे किनारे खड़े थे ट्रक चालक व वाहन धुलाई सेंटर संचालक, तभी काल बनकर आई कार ने ली जान 

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

कानपुर देहात:रसधान कस्बे में तेज रफ्तार कार ने हाईवे किनारे खड़े ट्रक चालक व वाहन धुलाई सेंटर संचालक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला।

रसधान कस्बा निवासी 50 वर्षीय ओमकार उर्फ कल्लू का कस्बे में नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास प्लाट है, जहां वह वाहन धुलाई सेंटर चलाते हैं। गुरुवार दोपहर कस्बे का ट्रक चालक 25 वर्षीय सर्वेश ट्रक लेकर धुलाई कराने आया था। दोनों हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी कानपुर से औरैया की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।हादसा होते ही वहां से गुजर रहे राहगीर दौड़े, लेकिन चालक वहीं कार छोड़कर भाग निकला। सूचना पर सीओ राजाराम चौधरी, थाना प्रभारी रामबहादुर पाल व चौकी इंचार्ज धीरेंद्र पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को हटवाकर यातायात सुचारु रूप से चालू करवाया। सीओ ने बताया कि कार नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालक का पता लगाया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم