जांँच के बाद मारपीट की एफआईआर
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21
औरैया। थाना एरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम दिलालपुर निवासी कुसुम पत्नी मिलाप सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गत 1 जुलाई 2020 की सुबह करीब 10 बजे वह गांँव में ही थी। उसी समय गांँव के ही रघुवीर पुत्र तुलाराम , अवधेश पुत्र राम प्रकाश , भूपेंद्र व विपिन पुत्रगण रघुवीर आ गये , और उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोटों का आना पाया गया। जिस पर थाना पुलिस ने मामले की प्राथमिकी की जांँच करते हुए आरोपितों के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know