युवती को मारपीट कर दी धमकी
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
दिबियापुर: दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम तैयापुर निवासी कुमारी पूजा पुत्री लाखन सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह गांँव में ही थी। उसी समय गांँव के ही रवि चन्द्र पुत्र हरि किशन आ गया , और उसके साथ गाली- गलौज करने लगा। जब उसने गालियां देने का विरोध किया। उसी समय आरोपित ने उसे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know