प्रसव के दौरान हुई महिला की मृत्यु ।
ब्यूरोचीफ सौरभ त्यागी जालौन उत्तर प्रदेश।
रिपोर्ट महेन्द्र सिंह
कस्बा सिरसा कलार के सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला ने नवजात शिशु को जन्म देते ही दम तोड़ दिया है जबकि परिजनों ने अस्पताल स्टाफ के खिलाफ सही देखभाल न करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है ।बता दें मीनू की शादी सागर के साथ बाबरपुर औरैया में हुई थी ।
लॉकडाउन के चलते मीनू अपने मायके भीटारी में अपने पिता के यहाँ कुछ दिन पहले आयी थी । रात को प्रसव पीड़ा होने के कारण मीनू के परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसा कलार में ले आये जहाँ प्रसव के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मीनू के पिता भीम दास निवासी भिटारी ने बताया की रात में लगभग 2:00 बजे मीनू को सिरसा कलार के अस्पताल में लाया गया। जहां पर नर्स और डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि बच्चा सुबह 7:00 बजे तक हो जाएगा लेकिन 7:00 बजे तक बच्चा ना होने पर भीमदास व परिजनों ने डॉक्टर से फिर बात की जिसके दौरान लगभग 9:00 बजे तक बच्चा हो गया। जिसके बाद नर्स ने बताया कि महिला की हालत ज्यादा खराब है जिसे कुछ इंजेक्शन और बोतल लगेंगे जिसके ₹900 भीमदास से लिए। और भीमदास से कहा गया कि महिला को एंबुलेंस के द्वारा उरई जल्द से जल्द पहुंचाओ । परिजनों ने जब मीनू को अस्पताल के अंदर जाकर देखा तो मीनू की मृत्यु हो चुकी थी। जिसकी सूचना भीमदास ने सिरसा कलार थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know