विवाहिता को घर से निकाला, पुलिस से शिकायत
अजय राजपूत आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम पुर्वा चन्देल हैदरपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। इस बाबत उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विवाहिता तबस्सुम बानो की शादी मध्यप्रदेश के भिण्ड जनपद के थाना रोन अंतर्गत ग्राम नोदहरा निवासी वारिस के साथ छह मई 2018 को हुयी थी। आरोप है कि ससुरालीजनों के साथ पति की ओर से दहेज में एक लाख रुपए की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। बीते 14 सितंबर को ससुरालियों ने उसकी पुत्री को भी छीनते हुए उसे घर से निकाल दिया। और मांग पूरी किए बिना आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know