मां के त्रयोदशी संस्कार में बेटियों को पांच-पांच हजार रुपये की मदद
आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन अजय राजपूत
औरैया : एक अनूठी मिसाल, जिसने भी देखा-सुना तारीफ किए बिना रह सका। मां के त्रयोदशी संस्कार पर बेटे ने 13 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं को पांच-पांच हजार रुपये के किसान विकासपत्र सौंपे ताकि उनके विवाह के वक्त काम आएं।
एक विचित्र पहल संस्था के संस्थापक एडवोकेट आनंदनाथ गुप्ता ने मां रामादेवी के शांतिभोज कार्यक्रम में दिहाड़ी मजदूरी व दूसरों के घरों में काम करने वाले तथा वाल्मीकि समाज की अति निर्धन परिवारों की बेटियों को बुलाया। डाकघर से जारी पांच-पांच हजार रुपये के किसान विकास पत्र उन्हें दिए। संस्कार में हिस्सा लेने आए स्वजन को सैनिटाइज कराकर ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर से जांच की गई। इसके बाद भोज कार्यक्रम में वह शामिल हुए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know