पांच तस्कर गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
कालपी : अवैध शराब की तस्करी में लिप्त पांच लोगों के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 10-10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।
क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि सागर धानुक पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम देवकली, संगीत धानुक पुत्र पन्नालाल निवासी देवकली, कृष्ण कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी बरखेरा, विकास पुत्र शम्भूदयाल निवासी बरखेरा, सरनाम सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी रामगंज कालपी अवैध शराब के धंधे में लिप्त थे। सटीक सूचना पर आरपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के पास से 10-10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know