दहेज को लेकर महिला की गला दबाकर हत्या
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
कन्नौज:थाना तिर्वा क्षेत्र के ग्राम नजरापुर निवासी एक युवक ने थाना फफूंँद क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर निवासी अपनी बहिन के ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है। जिसमें उसने ससुराली जनों पर अतिरिक्त दहेज मांगने वह मांग पूरी नहीं होने पर प्रताडित कर गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।जनपद कन्नौज निवासी निखिल सिंह ने थाना फफूंद में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी 23 वर्षीय बहन की शादी फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर निवासी छिद्दन लाल के पुत्र महेश उर्फ मोनू के साथ विगत वर्ष की थी। शादी के बाद भी बहन के ससुराली जन संतुष्ट नहीं हुए और दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह लोग उसकी बहन को आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसी के चलते ससुराली जनों ने उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। थाना पुलिस ने पति के अलावा रानी देवी, विकास, राधा व छिद्दन लाल के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know