Top News

टप्पेबाज को पकड़ा, तीन भागे

टप्पेबाज को पकड़ा, तीन भागे

अजय राजपूत आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

अयाना (औरैया।):जालौन से टप्पेबाजी कर भाग रहे एक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी भाग निकले। पकड़ा गया टप्पेबाज कानपुर देहात का है।
जालौन जिले के थाना रामपुरा के राजा पेट्रोल पंप के पास शराब ठेके के सेल्स रामदास सुबह 09.30 बजे ठेका खोलने जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने चार क्वार्टर मांगे। सेल्समैन ने उन्हें ठेका पर चलने के लिए कहा। दो लोगों ने ब्लेड से जेब काटकर 30 हजार रुपये लेकर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
रामपुरा थाने से मिली सूचना के बाद औरैया जिले के अयाना थाना के बबाइन चौकी प्रभारी देवीसहाय वर्मा ने चेकिंग लगाकर एक को पकड़ लिया। सीओ अजीतमल ने बताया कि पुलिस की चार टीमें गठित कर बीहड़ के खेतों में कांबिंग की जा रही है। ड्रोन कैमरा से भी तलाश ली जा रही है। पकड़े गए अपराधी ने अपना नाम तिलक सिंह पुत्र सुघर सिंह निवासी मंगलपुर, थाना मंगलपुर कानपुर देहात का कंजर जाति का बताया है। इसके पास से एक बाइक भी मिली है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم