Top News

पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई और भतीजे पर फायर

पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई और भतीजे पर फायर

अजय राजपूत आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

कंचौसी (औरैया):जमौली गांव स्थित ब्रह्मदेव मंदिर प्रसाद चढ़ाने जा रहे कंचौसी कानपुर देहात के पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई और भतीजे पर बुधवार की शाम औरैया-दिबियापुर मार्ग पर कार सवार लोगों ने फायरिंग की। इससे अफरातफरी मच गई। भीड़ के दौड़ाने पर हमलावर कार छोड़कर भाग गए।
पूर्व ब्लाक प्रमुख झींझक राजू यादव के छोटे भाई गजेंद्र सिंह बुधवार की शाम अपने पुत्र के साथ बाइक से जमौली गांव स्थित ब्रह्मदेव मंदिर प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर हैप्पी फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए चार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर कार छोड़कर भाग गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार में पुलिस को दो मोबाइल मिले हैं। कुछ ही देर में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ भी पहुंच गए। गजेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने युवराज, शेरा उर्फ अजवरी निवासी फफूंद रोड दिबियापुर, सचिन निवासी ढिकियापुर कंचौसी, बउआ निवासी बैसुनधरा दिबियापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, चौकी इंचार्ज राम प्रकाश ने बताया कि फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हुई है। हमलावर की कार मिली है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم