Top News

*अवैध रूप से रह रहे सरकारी आवासों में लोगों से खाली करने को कहा तो करने लगे अभद्रता*

*अवैध रूप से रह रहे सरकारी आवासों में लोगों से खाली करने को कहा तो करने लगे अभद्रता*

राज  त्रिपाठी उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन
कानपुर देहात:कस्वा रसूलाबाद के निराला नगर में बनी सरकारी कांसीराम कालोनियों में 114 लोगों को एलाटमेंट किया गया था जिसमे 102 आवास खाली पड़े हुए है जिसमे कुछ पात्र लोगों के लिए विचार किया जा रहा है उन्ही खाली पड़े आवासों में दर्जनों लोग अवैध रूप से कब्जा किये हुए हैं उन कालोनियों में रह रहे लोगों ने वहां पर हो रही अराजकता के विषय मे SDM अंजू वर्मा व CO राम शरण सिंह से शिकायत की थी आज शुक्रवार को नगर पंचायत अधिकारी संजय पटेल  के साथ SDM अंजू वर्मा व पुलिस बल के साथ CO राम शरण सिंह अपने दलबल के साथ पहुंचे और जैसे ही सभी लोगों को एक साथ वहां के रह रहे लोगों ने देखा तो खड़बड़ी मच गई और जब वहां अवैध रूप से कालोनियों में कब्जा किये लोगों को बुला उन्हें अपने आवास खाली करने के लिए कहा गया तो अभद्रता पर उतारू हो गए जिसमे अधिकारियों की सख्ती देख लोग शांत रहे लेकिन फिर भी एक अर्धविछिप्त महिला ने वहां काफी हंगामा करना शुरू कर दिया जिसको महिला पुलिस द्वारा पकड़ कर कोतवाली रसूलाबाद लाया गया और वैधानिक कार्यवाही करने की बात पलिस ने कही

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने