केडीए स्वर्ण जयंती विहार में वारदात होने के बाद सनसनी फैल गई बदमाश भागने से पहले घर के मोबाइल का सिम निकालकर ले गए
उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
कानपुर:बिधनू स्थित केडीए स्वर्ण जयंती विहार में मौरंग कारोबारी के घर में गुरुवार की रात बदमाशों ने धावा बोल दिया और परिवार को बंधक बनाने के बाद मासूम बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर लाखों का माल लूट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही सनसनी फैल गई है, पुलिस अफसरों की छानबीन में सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीर मिली है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करना शुरू कर दिए है।हमीरपुर निवासी मौरंग कारोबारी सौरभ सिंह बीते कई वर्षों से केडीए स्वर्ण जयंती विहार में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहे हैं। गुरुवार शाम को सौरभ व्यापार के सिलसिले से लखनऊ गए थे। घर पर पत्नी पूनम, दो साल का बेटा बाबू और 85 वर्षीय दादी प्रेमकुमारी थी। करीब रात दो बजे मास्क पहने हुए दो बदमाश पीछे की दीवार फांदकर आंगन में आकर बैठ गए। रात में जब पूनम ने बाथरूम जाने के लिए आंगन का दरवाजा खोला तो दोनों बदमाश अंदर घुस आए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know