नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक शुरू, 11.98 अरब के बजट पर होगी चर्चा
कानपुर:नगर निगम में शुक्रवार की सुबह कार्यकारिणी की वर्ष 2020 की पहली बैठक महापौर की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। सदन में पार्षदों के साथ मनोनीत सदस्यों की उपस्थिति में उपसभापति के चुनाव के साथ नगर निगम व जलकल के चालू वित्तीय वर्ष का बजट पर चर्चा होनी है। बैठक में अफसरों और जनप्रतिनिधि भी पहुंच चुके हैं।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे से सदन की पहली बैठक शुरू हुई। लॉकडाउन के चलते चालू वित्तीय वर्ष का बजट अभी तक नहीं रखा जा सका था। इस बैठक में नगर निगम का 11.98 अरब रुपये और जलकल का 1.85 अरब रुपये का बजट पेश किया जाएगा। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि आय बढ़ाने के साथ ही विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।मोतीझील लॉन का किराया दोगुना करने और पानी के नमूनों की टेस्टिंग का शुल्क बढ़ाया जा सकता है। साथ ही वसूली बढ़ाने को लेकर नवंबर तक वर्तमान हाउस टैक्स जमा करने पर दस फीसद तक छूट का भी प्रस्ताव पास किया जा सकता है। बैठक में कुल 33 प्रस्ताव रखे जा रहे हैं और कई टेबल प्रस्ताव भी रखे जा सकते हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know