Top News

औरैया में कोरोना संक्रमित मिलने से रेलवे स्टेशन फफूंद को जाने वाले रास्ते पर बैरीकेडिंग की गई

औरैया में कोरोना संक्रमित मिलने से रेलवे स्टेशन फफूंद को जाने वाले रास्ते पर बैरीकेडिंग की गई
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21
दिबियापुर (औरैया): रेलवे स्टेशन फफूंद से भगवतीगंज मार्केट को जाने वाले मार्ग पर रहने वाले दो परिवारों के चार लोग कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। सोमवार को प्रशासन ने कोरोना संक्रमितों के घर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है। इससे स्टेशन रोड भगवतीगंज में रेलवे स्टेशन फफूंद से लेकर लगभग दो सौ मीटर तक रास्ता बंद हो गया है।अब भगवतीगंज साइड के गांवों एवं कस्बों हरचंदपुर, बिधूना, सहार, बेला आदि के रेल यात्रियों को रेल फ्लाईओवर के ऊपर से चक्कर काटते हुए रेलवे स्टेशन फफूंद तक पहुंचना होगा। यहां बता दें कि स्टेशन रोड भगवतीगंज में नगर का मुख्य बाजार है। लेकिन कोरोना संक्रमित मिलने वाले घरों के आसपास ही बैरीकेडिंग होने से अधिकांश मुख्य बाजार खुला है। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। कोरोना संक्रमितों में एक चाय बेचने वाले व्यक्ति का भी परिवार है। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में एक चिकित्सक, एक नर्स के कोरोना संक्रमित निकलने की सूचना से भी हड़कंप मचा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم