दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित
उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21 नवनीत गुप्ता
औरैया। थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम उधौपुर की मडैया निवासी एक महिला ने महिलाथाना में तुलसी का अड्डा जनपद इटावा निवासी अपने ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है। जिसमें उसने ससुराली जनों पर अतिरिक्त दहेज मांगने व मांग पूरी नहीं होने पर गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के ग्राम उधौपुर की मडैया निवासी किरन पत्नी राजवीर ने महिलाथाना में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी तुलसी का अड्डा जनपद इटावा निवासी वेद सिंह के पुत्र राजवीर सिंह के साथ गत 29 मई 2019 को हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन इससे उसके ससुराली जन संतुष्ट नहीं हुए , और शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में मोटर साइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह लोग उसे आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसी के चलते ससुराली जनों ने उसे गत 30 जुलाई 2020 की शाम करीब 5 बजे गाली- गलौज कर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। महिलाथाना पुलिस ने आरोपित पति के अलावा वेदरी पुत्र कुवेर सिंह , राम देवी पत्नी वेदरी निवासीगण वेरा खेड़ा लखना थाना बकेवर जनपद इटावा एवं सरनाम सिंह व रूप सिंह (ममिया ससुर) निवासीगण तुलसी का अड्डा जनपद इटावा के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know