ढाई लाख कार्ड धारकों को मिलेगा दो माह का चना
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:जिले के ढाई लाख से अधिक कार्डधारकों को एक साथ दो माह का चना मिलेगा। शासन से चने का नया आवंटन आने से जल्द ही कार्डधारकों को चना मुहैया कराया जाएगा। इससे जिस माह में चने का वितरण नहीं हुआ था, अब एक साथ होगा।
जिले में ढाई लाख से अधिक कार्डधारक हैं। वैसे तो अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या 51 हजार 506 है। अगस्त व सितंबर माह में चने का आवंटन आ गया है। जिसकी निकासी गोदाम से हो रही है। अब सभी कार्डधारकों को दो माह का चना एक साथ मिलेगा। माह भर में दो शिफ्ट में राशन वितरण होता है। पहला वितरण माह के पांच से सात तारीख के बीच राशन का वितरण शुरू होता है, जबकि दूसरा माह के 20 तारीख के बाद राशन वितरण होता है। दूसरे शिफ्ट में सरकार द्वारा दिए जाने वाले फ्री राशन का वितरण होता है। पात्र गृहस्थी के साथ ही अंत्योदय के प्रति कार्ड पर एक किलो चना दिया जाता है। दो माह तक चना न मिलने पर विभाग ने एक साथ दो माह का चना देने का निर्णय लिया है। इसमें एक साथ दो किलो चना मिलेगा।कोट प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सितंबर अगस्त महीने का चना मुहैया कराया जाएगा। इसके तहत प्रति कार्ड धारक को दो किलो चना दिया जाएगा। सभी कार्डधारकों को दो माह का चना एक साथ दिया जाएगा।
अशोक कुमार, डीएसओ
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know